फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Murdered lady found alive in Delhi

जिसकी हत्या का केस दर्ज वह प्रेमी संग दिल्ली में मिली

Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Murdered lady found alive in Delhi
केस दर्ज - फोटो : Amarujala

सफदरगंज पुलिस ने जिस युवती की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था वह दिल्ली में अपने प्रेमी के साथ सकुशल मिली। युवती की फेसबुक अकाउंट के जरिए पुलिस ने इस मामले के खुलासे का दावा किया है। यह घटना जहां चर्चा का विषय बनी है वहीं पुलिस ने अब युवती के पिता पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। बृहस्पतिवार को युवती एसपी के सामने पेश हुई और पूरी कहानी बताई। 

विज्ञापन



एसपी वीपी श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकीपुरवा मजरे लक्ष्बर बजहा निवासी हरिप्रसाद ने 16 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर अपनी पुत्री रूबी उर्फ खुशबू की दहेज के लिए हत्याकर शव गायब करने का मुकदमा उसके पति व ससुर पर दर्ज कराया था। हरिप्रसाद का आरोप था कि इनकी बेटी 20 नवंबर 2017 को अपनी ससुराल से गायब हो गई है। इस मामले की विवेचना कर रहे सीओ सदर राजेश यादव ने जब सर्विलांस सेल की मदद से जांच की तो पता लगा कि जिस युवती की हत्या का मुकदमा दर्ज है वह अपना फेसबुक एकाउंट चला रही है। इस बीच पुलिस ने जांच की तो युवती दिल्ली में अपने प्रेमी रामू निवासी ग्राम किरयारा थाना पसगवां जनपद लखीमपुर खीरी के साथ मिली।
विज्ञापन


युवती ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह 31 मई 2017 को अपने मायके से प्रेमी रामू के साथ उसके घर चली गई थी। इसके बाद 26 अगस्त को उन दोनों ने विवाह कर लिया और अब उसके साथ दिल्ली में रहती है। एसपी ने बताया कि युवती के पिता ने पुलिस व कोर्ट को गुमराह करते हुए बेटी की दहेज हत्या का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है जिसके चलते उसके खिलाफ धारा 182 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ उसके घर चली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन





      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed