फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   murder of farmer for land

जमीन के लिए किसान की गला दबाकर हत्या

Sun, 11 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 11 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
murder of farmer for land
नरोरा हत्याकांड में गायब ड्रा‌इवर ओमपाल के प‌र‌िजन प्रदर्शन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
सहन की तीन बिस्वा जमीन के लिए कुछ लोगों ने किसान अनिरुद्ध (32) की गला दबाकर हत्या कर दी और शव धान के खेत में फेंक दिया। शनिवार देर रात जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि की।
विज्ञापन


परिवारीजन शव घर ले आए और थाने जाकर किसान की हत्या का आरोप लगाते हुए अपने चाचा के खिलाफ तहरीर दी है। मृतक के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले उसका भाई पुलिस व कोर्ट से न्याय की गुहार लगा रहा था। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बदलूपुरवा मजरे बिझला निवासी अनिरुद्ध पुत्र रामनरेश अचेत अवस्था में शनिवार देर रात गांव से बाहर एक किलोमीटर दूर धान के खेत में पड़ा मिला। उसी रास्ते से बैलगाड़ी से लौट रहे गांव के लोगों ने देखा की रास्ते में बाइक पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुककर लोगों ने देखा तो कुछ दूर पर चप्पल व मोबाइल पड़ा मिला। कुछ दूर पर धान के खेत में अनिरुद्ध पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बड़ा भाई विनोद उसे लेकर आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विनोद का आरोप है कि उसके शरीर और गले पर चोट के निशान मिले हैं।

सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विनोद ने यह भी बताया कि अनिरुद्ध व चाचा रमेश व राकेश के बीच सहन की तीन बिस्वा जमीन का विवाद चल रहा था जिसको लेकर अनिरुद्ध शुक्रवार को घर से लालपुर चौकी के लिए निकला था उसके बाद वह शनिवार को बाराबंकी गया था। शनिवार को लालपुर चौकी पर दोनाें पक्षों को आधी-आधी जमीन बांटने का फैसला भी हुआ था।


दो दिन पहले दोनों लोगों ने उसकी पिटाई भी की थी। थानाध्यक्ष रिजवान अब्बास ने बताया कि किसान की मौत विषाक्त खाने से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed