फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Municipal Council's website hacked

पालिका परिषद की वेबसाइट हैक

Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council's website hacked
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
ट्यूनीशिया के इस्लामिक हैकर ग्रुप फल्लागा उचीहा ने नगर पालिका परिषद नवाबगंज की वेबसाइट हैक कर ली। वेबसाइट पर अब धमकी भरे संदेश चल रहे हैं। ईओ ने बताया कि वेबसाइट हैक होने की पड़ताल की जा रही है। अभी पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


हैकर्स ने पालिका की वेबसाइट सोमवार को हैक की थी। वेबसाइट के होम पेज कोे क्लिक करते ही उसमें लिखा है वीआर बैक। मुस्लिमों के खिलाफ किसी भी तरह के अत्याचार पर वह किसी पर रहम नहीं करेंगे। इस वेबसाइट में कुछ तस्वीरें भी दिख रही है, जिसमें अलग-अलग देशों के मुस्लिमों के मारे जाने की स्थिति को दिखाया गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की वेबसाइट हैक होने का मामला सामने आने पर हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को पालिका के ईओ और दूसरे अफसर पूरे दिन मीडिया से मिलने में आनाकानी करते रहे। ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी बार-बार अपनी वेबसाइट को देखते पाए गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक साल पहले जनेस्मा कॉलेज की वेबसाइट भी हैक कर ली गई थी। जनेस्मा की वेबसाइट को फिलीस्तीन की संस्था हमास ने हैक किया था। इसमेें भी कई तरह के संदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed