फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mother and daughter was killed by lover, arrested

प्रेमी ने की थी मां-बेटी की हत्या, गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter was killed by lover, arrested
mg road metro station murder - फोटो : अमर उजाला
कुर्सी थाना क्षेत्र के भेड़हापुर मजरे उमरा गांव निवासी मां-बेटी की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला से उसका प्रेम संबंध था और महिला द्वारा आए दिन मिलने के लिए दबाव बनाने पर उसने उसकी व उसकी पुत्री की हत्या की थी। 
विज्ञापन


एसपी राजू बाबू सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि कुर्सी थाना क्षेत्र के भेड़हापुर मजरे उमरा निवासी शीला यादव पत्नी राजेश यादव व उसकी दो साल की पुत्री की हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


7 अक्टूबर को हुई इस वारदात के बाद 24 अक्टूबर को शीला का शव देवा कोतवाली क्षेत्र में मिला था जबकि उसकी पुत्री का शव शारदा नहर में लखनऊ के जुग्गौर के पास बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिसके बाद पता लगा कि गांव के ही सुरेंद्र यादव पुत्र रामपाल यादव ने महिला व उसकी पुत्री की हत्या करने के बाद शव फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतका शीला व उसके बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच आरोपी का विवाह होने के बाद उसने शीला से मिलना कम कर दिया था। जिसके बाद भी वह उसे मिलने के लिए दबाव बना रही थी और न मिलने की बात पर शीला जान से मारने या मरने की धमकी देती थी।


अपना वैवाहिक जीवन खतरे में पड़ता देख आरोपी ने 17 अक्टूबर को शीला को मिलने के बहाने बुलाया और उसके बाद उसकी व उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव नहर में फेंक कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट मेें पेश किया जहां से वह जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed