{"_id":"45d6b150d7635990e72b6b7909efd9ff","slug":"mla-s-son-police-scuffle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलए पुत्र ने पुलिस से की हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलए पुत्र ने पुलिस से की हाथापाई
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सत्ता के नशे में चूर समाजवादी पार्टी के एक विधायक के पुत्र ने बीच हाईवे पर पुलिस कर्मियों से हाथापाई व जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख कोतवाल विधायक पुत्र व उसके समर्थकों को पकड़कर कोतवाली ले आए। हैदरगढ़ कस्बे में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हुए इस हंगामे के दौरान मौके पर लोगाें की भीड़ लगने से हाईवे पर जाम लग गया। बताते हैं कि विधायक के पुत्र ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा किया था जिसे हटाने के लिए पुलिस कर्मियों ने कहा तो विधायक पुत्र उनसे गाली गलौज करने लगा। हालांकि बाद में पुलिस ने दबाव पड़ने पर विधायक पुत्र और उसके साथियों को बिना लिखा पढ़ी के छोड़ दिया।
समाजवादी पार्टी से जैदपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामगोपाल रावत का पुत्र जिला पंचायत सदस्य इंजीनियर कृष्ण कुमार रावत रविवार रात अपने समर्थकों के साथ हैदरगढ़ कस्बा गया था। उसने लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे में बीचोबीच अपनी कार खड़ी कर दी। इससे दोनों ओर जाम लगने लगा। यह देख चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विधायक के पुत्र से कार हटाने को कहा। इतना कहते ही विधायक पुत्र अपने समर्थकों के साथ पुलिस कर्मियों से भिड़ गया और कहने लगा कि जानते नहीं हो, किसकी कार है अभी औकात पता लग जाएगी। इस बीच पहुंचे कई अन्य पुलिस कर्मियों से भी विधायक पुत्र ने अभद्रता की। जानकारी पर पहुंचे कोतवाल चंद्रशेखर सिंह से भी विधायक पुत्र ने हाथापाई करनी चाही। हंगामा बढ़ता देख पुलिस वाले विधायक पुत्र व उनके साथियों को घसीट कर कोतवाली ले आए।
हाईवे पर खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर विधायक के पुत्र ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की थी जिसके चलते उन्हें कोतवाली लेकर जाया गया था। हालांकि बाद में समझा-बुझाकर सभी को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
- चंद्रशेखर सिंह, हैदरगढ़ कोतवाल
कार चालक को पुलिस कर्मियों ने बेवजह मार दिया था। इसी के चलते थोड़ा विवाद हो गया। मेरा पुत्र तो वहां कुछ भी बोला तक नहीं था। पुलिस वाले ही लोगाें को बेवजह परेशान करने का काम कर रहे हैं।
- रामगोपाल रावत, सपा विधायक जैदपुर