फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   minister's goons open ?fair on toll plaza staff

मंत्री के करीबियों ने की थी टोल प्लाजा पर फायरिंग

Wed, 10 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 10 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर सूबे के एक मंत्री के गुर्गों ने बवाल व फायरिंग की थी। पुलिस ने का दावा है कि आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। सभी लखनऊ के रहने वाले हैं। एक मंत्री के खास हैं। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इनके नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं।

बताते चले कि बीते सोमवार को दोपहर फै जाबाद की ओर जा रही सफारी (एचआर 26 बीएच 7070) में सवार लोगों ने जैदपुर क्षेत्र में अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ टोल मांगने पर जमकर बवाल किया और कई राउंड फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हरियाणा नंबर की सफारी में लखनऊ के लोग सवार थे। सभी सफारी सवार प्रदेश सरकार के एक मंत्री के करीबी बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इनमें से किसी का नाम नहीं बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन

टोल प्लाजा पर बढ़ेगी पुलिस की सख्ती

टोल प्लाजा पर अब पुलिस की सख्ती बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने एक रणनीति तैयार किया है जिसके तहत अब यहां पुलिस दिन व रात में चेंकिग करेगी व इस दौरान लाल व नीली बत्ती लगे वाहनाें की पड़ताल कर यह देखा जाएगा कि कोई फर्जी तरीके से कार में लाल व नीली बत्ती का दुरुपयोग तो नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमदपुर टोल प्लाजा पर जिन सफारी सवार लोगों ने हंगामा किया था उन्हें चिह्नित किया गया है। कार सवार लगभग सभी लोग लखनऊ के निवासी हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई होगी।

शफीक अहमद, एएसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed