{"_id":"5b2694e44f1c1bfd6e8b83f3","slug":"mentha-tank-bursted-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंथा टंकी फटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंथा टंकी फटने से युवक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गांव में मेंथा पेराई करते समय अचानक टंकी फट गई। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम काजी बेहटा निवासी दिनेश चंद्र वर्मा और पुजारी पुत्र श्रीपाल वर्मा की मेंथा की टंकी चल रही थी। रामदुलारे की मेंथा पेराई के लिए अभिषेक (22), प्रेम चंद्र (45) मजदूरी पर काम कर रहे थे। अचानक टंकी फटने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
शाम को हुए इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को उपचार के लिए आनन फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान राम दुलारे (40) की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों घायलों की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
टंकी फटने से अब तक तीन की हो चुकी मौत
सुढ़ियामऊ क्षेत्र के सरदारगंज व बांसा कस्बे में टंकी फटने से दो की मौत हो चुकी है। बड्डूपुर में टंकी फटने की तीसरी घटना में किसान की जान जा चुकी है। लेकिन एक भी मामले में अधिकारियों ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन