फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married women killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला

Mon, 11 Jul 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 11 Jul 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Married women killed for dowry
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
रंजीतपुर गांव में रविवार देर शाम दहेज लोभियों ने एक विवाहिता को मारकर उसका शव फंदे से लटका दिया। इसके बाद मृतका के ससुर ने ही उसका शव फंदे से उतारा और ग्रामीणों को खबर दी कि उसकी बहू ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार सुबह पहुंचे मृतका के पिता ने ससुरालीजनों को दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम रंजीतपुर में रविवार देर शाम विवाहिता सुद्दन (20) पत्नी राममनोहर उर्फ नन्हू का शव घर के अंदर बेड पर पड़ा पाया गया। मृतका (सुद्दन) के ससुर देवीसरन ने बताया कि उसकी बहू सुद्दन ने फांसी लगाकर जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने ही शव को फंदे से उतारा है। ग्रामीणों ने सुद्दन के मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी। इस पर मृतका (सुद्दन) के पिता मेवालाल निवासी ग्राम नयापुरवा थाना कटरा बाजार जिला गोंडा परिवारीजनों के साथ सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे।

पिता मेवालाल ने बताया कि दो साल पहले उसने बेटी की शादी राममनोहर से की थी। मांग के अनुसार दहेज भी दिया। लेकिन उसके बाद भी बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताड़ित करते थे। कहा कि उसकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया गया है।

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि  मृतका के पेट, कान के पास चोट के निशान थे और मुंह से भी खून आ रहा था। सोमवार की सुबह पुलिस, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मेवालाल की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। 

मृतका के पति ने कहा पूरा परिवार शादी में गया था
मृतका (सुद्दन) के पति राममनोहर ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाई है। घर में पत्नी सुद्दन व पिता देवीसरन ही थी। वह और अन्य परिवारीजन सीतापुर मामा के यहां शादी में गए हुए थे। वहीं ग्रामीण सूत्रों का कहना है कि शाम तक ये लोग घर पर ही थे उसके बाद ही सीतापुर गए हैं।  ग्रामीणों में इस बात कि भी चर्चा थी कि मृतका दोपहर से ही घर के बाहर नहीं निकली। 


वर्जन-
विवाहिता की मौत मामले में उसके पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
-रिजवान अब्बास, थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed