फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   married woman killed for dowry

दहेज के लिए विवाहिता का कत्ल

Thu, 18 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 18 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
married woman killed for dowry
अमर बहादुर की मौत के बाद रोते-बिलखते परिवार के लोग।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। जबकि ससुरालीजनों का कहना है कि महिला की मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले मेें पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच व शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई करने को कहा है। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के गाजीखेड़ा गांव निवासी मेराजुनिशा (30) पत्नी जाकिर अली की बुधवार की रात संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मृतका के पिता मोर्हरम अली व भाई मोहम्मद इलियास निवासी ग्राम बहरौली थाना नगराम जनपद लखनऊ ने मौके पर पहुंचकर आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री को जहर देकर मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी का आरोप है कि तीन साल पहले विवाह किया गया था लेकिन उसके बाद भी पति आए दिन कम दहेज देने की बात कहकर विवाहिता को प्रताड़ित करता था। विवाहिता व उसके पति के बीच काफी विवाद भी चला था जिसके बाद करीब डेढ़ माह पहले सिविल कोर्ट में दोनों का समझौता हुआ था और वह फिर एक साथ रहने को राजी हुए थे।

मृतका के डेढ़ साल का एक बेटा है। वहीं मृतका के पति का कहना है कि विवाहिता की मौत पीलिया की बीमारी से हुई है। हालांकि मृतका के पिता ने जो तहरीर दी है पुलिस ने उस आधार पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। 


प्रथम दृष्टया लगता है कि विवाहिता की मौत बीमारी से हुई है। एसओ ने कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कहा जो तहरीर दी गई थी उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। -श्रीधर पाठक, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed