फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   man shoted girl

बारात में हर्ष फायरिंग, बच्ची के सिर में लगी गोली

Tue, 16 May 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
man shoted girl
बबुरिहा गांव में सोमवार रात शादी समारोह था। बारात गांव पहुंच गई थी। द्वार पूजा हो रही थी। छत पर महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। तभी नशे में धुत दूल्हे के मामा ने हर्ष फायरिंग कर दी। छत पर एक मां अपनी डेढ़ साल की बच्ची को गोद में लिए खड़ी थी।
विज्ञापन


गोली सीधे बच्ची के सिर में जाकर लगी। छर्रे लगने से महिला भी घायल हो गई। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। हर्ष फायरिंग से विवाह कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने आरोपी को लाइसेंसी बंदूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। जैदपुर थाना क्षेत्र के मुरलीगंज के गांव बबुरिहा में सोमवार रात रमेश कुमार की बेटी की बारात सफदरगंज के बिरौली गांव के रामसरन के यहां से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में सभी खाना खा रहे थे और घर के बाहर द्वार पूजा के समय महिलाएं छत पर और कुछ महिलाएं नीचे मंगल गीत गा रही थी। तभी दुल्हे के मामा चंन्द्रशेखर निवासी ग्राम उसरा कोतवाली बदोसरायं ने नशे में लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।

गोली छत पर खड़ी दुल्हन के चाचा अंसुल वर्मा की डेढ़ वर्षीय बेटी द्विव्यांशी व पत्नी ममता को लग गई। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। लोगों ने घायल मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से बच्ची को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। मां को मामूली घायल है। बच्ची की हालत नाजुक है। इस घटना के बाद विवाह संपन्न हुआ।


पुलिस ने आरोपी दुल्हे के मामा को लाइसेंसी बंदूक, पांच कारतूस व एक खोखे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध नशे में हर्ष फायरिंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। बच्ची का इलाज ट्रॉमा सेन्टर में चल रहा है।
-दुर्गेशचन्द्र श्रीवास्तव, थाना प्रभारी, जैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed