{"_id":"5a204f994f1c1b69678bf438","slug":"man-found-dead-on-road-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
बाराबंकी
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक दरामनगर निवासी युवक के परिवारीजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के दरामनगर गांव के एक युवक का शव जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास बुधवार की देर रात चिनहट-हरख मार्ग पर मिला है। पुलिस मृतक को मारफीन का लती बता रही है जबकि परिवारीजनों ने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव के पास स्थित एक निजी स्कूूल के पास में चिनहट मार्ग पर एक युवक का शव बुधवार की रात पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जैदपुर पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।
जसकी जामा तलाशी में मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान शहर कोतवाली के ग्राम दरामनगर निवासी अंसार (35)पुत्र निवाज के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष रत्नेश सिंह ने बताया की मृत युुवक कई सालों से मारफीन का लती था और अपना खेत भी बेच दिया था। एसओ ने कहा पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक के पिता निवाज का आरोप है कि उनके बेटे अंसार को गांव के दो युवक बुधवार की दोपहर अपने साथ वोट डालने की बात कहकर लेकर गए थे। इस बीच देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो तलाश शुरू की गई जिसके बाद उसके शव मिलने की सूचना मिली।
इनका आरोप है कि गांव के दोनों युवकों ने अंसार की हत्या कर दिया है। हालांकि अभी तक कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दिया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी रूकसाना बानो व दो बेटे हसनैन व एहसान का रो रो कर काफी खराब हाल है।