फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Man and daughter die in Accident

सड़क हादसों में पिता-पुत्री  समेत पांच की ने दम तोड़ा

Fri, 09 Nov 2018 11:31 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Fri, 09 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Man and daughter die in Accident
हादसे में मारे गए 5 - फोटो : Amarujala

तीन दिन में अलग-अलग क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में पिता-पुत्री समेत पांच लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतकों में रायबरेली, कानपुर और अंबेडकरनगर के लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन



हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को रायबरेली जिले के तेलियाकोट निवासी धर्मेंद्र गुप्ता उर्फ आनंद (37) अपनी पुत्री मानवी (4) व मानसी (13) के साथ बाइक से जा रहे थे। सुबेहा-शुकुल बाजार मार्ग पर जमीनहुसेनाबाद मोड़ के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में धमेंद्र व मानवी की मौत हो गई। बड़ी बेटी मानसी व दूसरी बाइक पर सवार सुबेहा थाना के पूरे केरहन निवासी अमित सिंह व मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को लखनऊ-फैजाबाद नेशनल हाइवे पर टायर फटने से असंतुलित होकर तेज रफ्तार कार पलट गई।
विज्ञापन


जीत नगर मोहल्ले में रहकर टिंबर का व्यवसाय करने वाले उदय नारायण पत्नी पार्वती के साथ अपने मूल निवास बस्ती के लिए निकले थे। तभी लोधे सिंह पुरवा के निकट निबहा पुल के पास कार का टायर फट गया। इससे  कार डिवाइडर से टकराकर खंती में गिर गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने पार्वती को मृत घोषित कर दिया। उधौली प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर से कानपुर जा रही डाकपार्सल वाहन फैजाबाद-लखनऊ मार्ग पर टोलप्लाजा के पास बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में वाहन चला रहे कानपुर देहात के ग्राम मुजफ्फरपुर थाना मंगलपुर निवासी दीपक (25) पुत्र श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed