{"_id":"0d92f07163413fdbb092c3d43eecf827","slug":"mad-set-fire-to-two-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे ने फिर दो गाड़ियों में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिरफिरे ने फिर दो गाड़ियों में लगाई आग
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के विजय नगर मोहल्ले में सोमवार की देर रात एक घर में खड़ी कार में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दी गई। वहीं हाईवे पर नाका सतरिख के पास खड़े एक टाटा मैजिक वाहन को भी आग के हवाले कर दिया गया। दोनों वाहनों में आग लगाने वाले का पता नहीं लग सका है। बताते चलें कि बीते चार माह से कोई सिरफिरा शहर में लगभग दो दर्जन से भी अधिक कार को आग के हवाले कर चुका है। बावजूद इसके पुलिस अभी तक कुछ भी पता नहीं कर सकी है।
कोतवाली नगर के विजय नगर मोहल्ला निवासी शैलेंद्र वर्मा बब्लू की कार उनके घर के अंदर खड़ी थी। शैलेंद्र ने बताया कि सोमवार की देर रात किसी ने उनकी कार में आग लगा दी। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं कृष्णानगर मोहल्ला निवासी राजेश वर्मा की टाटा मैजिक वाहन सोमवार की रात हाईवे पर नाका सतरिख के पास खड़ा था। तभी इस वाहन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आसपास के लोग फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास करते तब तक वाहन काफी जल चुका था।
पुलिस प्रयास कर रही है कि इस तरह की हरकत करने वाले को पकड़ा जाए। लोगोें को भी सजग रहने की जरूरत है। कोई सिरफिरा है जो वारदात कर रहा है।
- रवींद्र सिंह, कोतवाल