{"_id":"579cee2d4f1c1b704721e77f","slug":"kidnapped-teenager-returning-from-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से लौट रहे किशोर का अपहरण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार से लौट रहे किशोर का अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड्डूपुर चौराहा से मां के साथ लौट रहे किशोर को वैन सवार बदमाशों ने अगवा कर फरार हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग जमा हुए लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छिलगवां निवासी मोमिना पत्नी स्व. मुन्ना अपने 16 वर्षीय बेटे शाहरुख के साथ शनिवार की रात करीब नौ बजे बड्डूपुर चौराहा से घर लौट रही थी।
रास्ते में समता गांव के पास वैन सवार बदमाश आए और शाहरुख को जबरिया वैन में बैठा लिया। मां मोमिना ने बेटे को बचाने की कोशिश की लेकिन बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। मोमिना के शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पर जमा हो गए। लेकिन बदमाश मौके से भाग चुके थे।
विज्ञापन
पीड़ित मोमिना ने पुलिस को बताया कि वैन में करीब तीन से चार बदमाश थे। वह सभी सीतापुर जनपद की ओर भागे हैं। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल खान ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।