{"_id":"b9c4255dc8a63f2be2419cf7dc0502d0","slug":"kidnapped-student-when-she-was-returning-to-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से लौट रही छात्रा का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल से लौट रही छात्रा का अपहरण
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर स्थित एक स्कूल से घर लौट रही हाईस्कूल की एक छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। 22 दिन पहले हुई इस वारदात में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। परिवारीजनों ने पुलिस को बताया है कि एक अनजान नंबर से फोन कर बताया गया कि छात्रा की मौत हो चुकी है। परिवारीजनों ने छात्रा के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस द्वारा मामले की जंाच पड़ताल करने के साथ ही छात्रा की तलाश किए जाने को कहा जा रहा है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सोमैया नगर ढकौली गांव के रहने वाले शिवकुमार पाठक ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री रंजना पाठक शहर स्थित अजीमुद्दीन अशरफ इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। इनका कहना है कि 9 जनवरी को छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी किसी ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि उसी दिन रात में एक अनजान नंबर से किसी ने फोन कर कहा कि रंजना की मौत हो चुकी है अब उसकी तलाश न की जाए। पीड़ित ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस द्वारा जिस नंबर से छात्रा के पिता के मोबाइल फोन पर फोन आया था वह नंबर किसका है इस बारे में पता लगाया जा रहा है। कोतवाल रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और जांच पड़ताल करने के साथ ही छात्रा का पता लगाया जा रहा है।