फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jweller murdered in Hiadergarh

रोडवेज बस रोककर सर्राफ को मारी गोली, मौत

Thu, 29 Mar 2018 12:06 AM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 29 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
Jweller murdered in Hiadergarh
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर हैदरगढ़ के निकट रोडवेज बस से मुनीम के साथ घर लखनऊ जा रहे सर्राफ को बदमाशों ने बस रोककर गोली मार दी। लूट की नीयत से बस में घुसे बदमाश दूसरे यात्री का बैग लेकर भाग गए। घटना के बाद चालक ने खून से लथपथ सराफा व्यापारी को इलाज के लिए सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेवरात से भरा बैग मुनीम के पास होने के कारण लुटेरे उसे नहीं ले जा सके। इस सनसनीखेज  वारदात की सूचना के बाद एसपी व एएसपी मौके पर पहुंचे। घटना से जिले भर के सराफा व्यवसाइयों में आक्रोश है।

विज्ञापन



बुधवार शाम करीब 7.30 बजे हैदरगढ़ कस्बे में सराफा की दुकान चलाने वाले लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र के मकबूलगंज मोहल्ला स्थित कटरा मस्जिद वाली गली निवासी अमित रस्तोगी(45) पुत्र ज्ञान प्रकाश रस्तोगी अपनी दुकान आकाश ज्वैलर्स बंदकर मुनीम सुरेश निषाद निवासी मॉडल हाउस के साथ वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

वे सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस पर पुलिस पिकेट के पास सवार हुए ही थे कि गोतौना गांव के पास  बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने बस को रुकवाया। देखते ही देखते दो बदमाशों ने सीधे बस के अंदर पहुंचकर सराफा व्यापारी को गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बदमाश व्यापारी के पास रखा एक बैग उठाकर भाग निकले। यात्रियों से भरी रोडवेज की बस में हुई इस वारदात के बाद हड़ंकप मच गया। आनन फानन में बस चालक ने किसी तरह बस त्रिवेदीगंज सीएचसी पहुंचाया व मामले की जानकारी पुलिस को दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने व्यापारी को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद एसपी वीपी श्रीवास्तव, एएसपी शशिकांत तिवारी, सीओ समर बहादुर, कोतवाल हैदरगढ़ पीके तिवारी, प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा बीपी यादव समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा व बदमाशों की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed