{"_id":"5894c8cf4f1c1bf340e814e2","slug":"jeeva-gangs-four-shooter-arrested-in-shootout","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुठभेड़ में जीवा गैंग के चार शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में जीवा गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 03 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए जीवा गैंग के शातिर अपराधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम का शातिर माफिया बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा गैंग के चार शातिर शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा है। शुक्रवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव के पास हुई मुठभेड़ में बदमाशों व पुलिस कर्मियों के बीच आमने-सामने फायरिंग हुई। पकड़े गए बदमाशों के पास से भारी मात्रा में कारतूस व असलहे बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं शूटरों ने व्यापारी आकाश हत्याकांड को अंजाम दिया था।
एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि पुलिस टीम व बदमाशों के बीच शुक्रवार की देर रात सफेदाबाद के केवाड़ी गांव के पास मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पकड़े गए शूटर आशीष श्रीवास्तव उर्फ लाला, ताम्रध्वजानंद दोनों लखनऊ निवासी व रीशू जायसवाल बंकी निवासी व नगरकोतवाली क्षेत्र के दनियालपुर निवासी शशिकांत वर्मा शातिर बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा के लिए काम करते हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कार, चार तमंचा व भारी मात्रा मेें कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि इन बदमाशों ने शहर के व्यापारी आकाश की सुपारी लेकर हत्या की थी। वहीं यही बदमाश 15 जनवरी 2014 को बंकी में हुए सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड में भी शामिल थे और उस समय भी मामले में जीवा गैंग का हाथ सामने आया था। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
पुलिस टीम का बढ़ाया हौंसला
मुठभेड़ में बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने सम्मानित करने की बात कही है। एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी ने के नेतृत्व वाली टीम मेें कोतवाल बीपी यादव, चौकी प्रभारी धर्मेद्र सिंह, सर्विलांस सेल से बृजनाथ द्विवेदी, विश्वनाथ यादव, रत्नेश सिंह, रितेश पांडेय, दिलबहार यादव, सुधीर सिंह, सुनील यादव, सुनील सिंह आदि पुलिस टीम शामिल थी।