फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jeep crashed into the truck, injuring four policemen

ट्रक में टकराई जीप, कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी घायल

Thu, 15 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 15 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jeep crashed into the truck, injuring four policemen
ट्रक में टकराई जीप, कोतवाल समेत चार पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
भिटरिया व दरियाबाद मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने से हैदरगढ़ की तरफ  से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार देर गश्त कर  रहे हमराहियों एवं दरोगा के साथ निकले कोतवाल की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में कोतवाल सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कोतवाल समेत सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार देर रात करीब 12 बजे कोतवाली रामसनेहीघाट प्रभारी निरीक्षक रामराज सरोज, दरोगा शैलेंद्र यादव, सिपाही मनोज सिंह एवं बैजनाथ के साथ कोतवाली की जीप से गश्त पर निकले थे।
विज्ञापन


भिटरिया चौराहे पर हैदरगढ़ की तरफ  से आ रहे ट्रक ने पूरी स्पीड में पुलिस जीप में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी में सवार कोतवाल सहित सभी पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस जीप के चालक की सूझ बूझ से बड़ा हादसा टल गया। अगर चालक ने ट्रक की टक्कर के बाद जीप को दूसरी तरफ न मोड़ा होता जीप खड्ड में चली जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे बाद ट्रक चालक गाड़ी समेत भाग निकला। कोतवाल समेत सभी घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। दरअसल भिटरिया चौराहे पर कानपुर एवं सुल्तानपुर बाईपास होने के कारण भारी वाहन भी इधर से गुजरते हैं। अभी तक चौराहे के दोनों तरफ  दरियाबाद व हैदरगढ़ रोड पर स्पीड ब्रेकर बने हुए थे, लेकिन रोड चौड़ीकरण के समय उन्हें हटा दिया गया था।


जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया गया था तब दोबारा बना देने की बात हुई थी, लेकिन आज तक ब्रेकर नही बनाये गये है जिससे आये दिन इस चौराहे पर सड़क हादसे होते रहते हैं। बुधवार की देर रात हुए पुलिस जीप हादसे में भी लोग स्पीड ब्रेकरों को जिम्मेदार मान रहे है लोगों का कहना है कि अगर ब्रेकर बने होते तो ट्रक को धीमा होना पड़ता जिससे यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed