{"_id":"5706a4e24f1c1b8024c8143b","slug":"ithani-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठानी ने प्रेमी संग मिल की थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेठानी ने प्रेमी संग मिल की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक के पेट पर चाकू घोंप दिया गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में हुए भगवंता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले मेें मृतका की जेठानी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। इस घटना मेें महिला की हत्या करने के बाद शव जला दिया गया था और फिर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनोें आरोपियोें को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। एएसपी दक्षिणी शफीक अहमद ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में बताया कि असंद्रा थाना क्षेत्र के रतौली गांव में 24 मार्च को भगवंता पत्नी रामचंदर की हत्या कर शव जला दिया गया था।
विज्ञापन
एसपी ने कहा इस मामले में पुलिस ने मृतका की जेठानी सुमिरता उर्फ सुमित्रा पत्नी फूलचंद व उसके प्रेमी रामनरेश गोड़िया को गिरफ्तार किया है। सीओ रामसनेहीघाट आरपी सिंह ने बताया कि वारदात के कुछ दिन पहले मृतका भगवंता ने जेठानी को उसके प्रेमी के साथ खेत में आपत्तिजनक हालत में देखा था और यह बात पति को बताई थी।
विज्ञापन
आरोपी सुमिरता के पुत्र का विवाह भी मृतका भगवंता के मायके से तय हुआ था लेकिन अचानक विवाह टूट गया जिसके बाद सुमिरता को शक था कि भगवंता ने ही उसके पुत्र का विवाह रोकवा दिया है। इन्हीं बाताें को लेकर जेठानी ने प्रेमी के साथ मिलकर भगवंता की हत्या की थी।