{"_id":"57e41efd4f1c1b5e63a823d6","slug":"indecency-with-a-female-patient-homeguard-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला मरीज से अभद्रता पर होमगार्ड को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला मरीज से अभद्रता पर होमगार्ड को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
महिला से अभद्रता पर होमगार्ड की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को इलाज कराने गई एक वकील के परिवार की एक महिला मरीज से वहां तैनात एक होमगार्ड ने अभद्रता की। इसके बाद नाराज महिला मरीज के परिवारीजनों ने होमगार्ड की जमकर पिटाई करने के साथ ही उसकी वर्दी फाड़ दी।
हालांकि होमगार्ड ने किसी तरह की अभद्रता न करने की बात कही है। वहीं महिला मरीज के परिवारीजनों ने होमगार्ड पर यह आरोप लगाए हैं। देर शाम होमगार्ड की तहरीर पर एक नामजद व सात अज्ञात वकीलों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
शहर के एक मोहल्ले के निवासी पेशे से अधिवक्ता के परिवार की महिलाएं बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए गई थीं। अधिवक्ता का आरोप है कि जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगी उनके परिवार की महिलाओं के साथ यहां तैनात होमगार्ड रामसरन ने अभद्रता की।
विज्ञापन
इसके बाद होमगार्ड की वकील व उसके साथियोें ने जमकर पिटाई करने के साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। यही नहीं इस मारपीट की वीडियो क्लिप बना रहे एक युवक की भी पिटाई करने के साथ ही उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। अस्पताल में हुई इस मारपीट के दौरान यहां मरीजों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त रहा।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से विवाद शांत कराया। होमगार्ड का कहना है कि उसने किसी महिला से कोई अभद्रता नहीं की और वकील ने बिना किसी वजह के उसकी पिटाई कर दी। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि होमगार्ड की तहरीर पर एक नमजद व सात अज्ञात वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।