फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Including pradhaan candidate four arrested during alcohol circulating

शराब बांटते प्रधान प्रत्याशी समेत चार गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम एक गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी को शराब वितरण करते समय गिरफ्तार कर लिया, जबकि भारी मात्रा में बैनर पोस्टर लगा होने पर एक ग्राम पंचायत के दो प्रत्याशियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की शाम को चुनाव प्रचार बंद होने के बाद प्रत्याशियों ने डोर टू डोर संपर्क के बहाने वोटरों को शराब आदि बांट कर रिझाने का प्रयास किया। कोतवाली क्षेत्र के सहावर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी द्वारा वोटरों को शराब पिलाई जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के तलाशी लेने पर 40 शीशी देशी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने जगत बहादुर सिंह की शिकायत पर प्रधान प्रत्याशी अरुण कुमार रावत उर्फ मोनू, शिवकुमार सिंह, रामउजागर व किरसन के खिलाफ एक्साइज एक्ट समेत चुनाव प्रभावित करने का प्रयास करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं बरांवा में प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर शराब व रुपया बांटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मतदान केंद्र के समीप तक लगाए गए बैनर व पोस्टरों को फाड़ कर प्रत्याशी रामकुमार व राकेश प्रताप सिंह उर्फ पप्पू के खिलाफ चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed