फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   In path dispute beaten, eight injured

रास्ते के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल

Tue, 14 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 14 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
In path dispute beaten, eight injured
बाराबंकी। सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल- जितेन्द्र व महेन्द्र। - फोटो : अमर उजाला
दोपहटा गांव में रविवार की रात रास्ता के विवाद में दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दूसरे पक्ष के लोगाें को पीट दिया। परिवारीजनों व ग्रामीणों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के दोपहटा गांव निवासी अवधराम पुत्र रामआसरे व अमर सिंह पुत्र संत बक्श के बीच रास्ता का विवाद काफी समय से चल रहा है। करीब दस दिन पहले भी विवाद हुआ तो पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता करा दिया। रविवार की रात करीब  8 बजे अमर सिंह अपना टेंपो लेकर उसी रास्ते से अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में पहले से ही घात लगाकर बैठे अवधराम, शिवकुमार, महेश, दिनेश, जितेंद्र व सोनम आदि ने अमर सिंह पर हमला बोल दिया। अमर सिंह को पिटता देख उसे बचाने के लिए अमर सिंह के परिवारीजन घनश्याम, अरविंद, मनीष, विपिन, रेखा पुत्री कुलदीप निवासी रीवा रतनपुर, उषा पत्नी अमर सिंह, उमेश पुत्र सुरेश निवासी मोेइनुद्दीनपुर को भी दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट दिया। शोर सुन कर ग्रामीण जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी भाग गए। परिवारीजनों व ग्रामीणों ने घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अमर सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा कर दोनों पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली थी। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed