फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Illegal arms factory busted, one arrested

अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Tue, 31 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 31 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory busted, one arrested
बारांबकी के एसपी दफ्तर में पत्रकारों से वार्ता करते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में खपाने के लिए तैयार किए जा रहे अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 12 बने व 10 अधबने असलहा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस कारोबार में लिप्त सीतापुर जिले के एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


जहांगीराबाद व क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम को मिली इस कामयाबी पर एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। दो दिन पहले ही क्राइंम ब्रांच की टीम ने एक व्यक्ति को असलहों के साथ पकड़ा था। जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लेकिन पुलिस ने 48 घंटे बाद आरोपी से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन


एसपी वैभव कृष्ण ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जहांगीराबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने क्षेत्र में कल्यानी नदी पुल के पास से सोमवार की देर रात अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी मुनेश्वर पुत्र महेश धोबी निवासी ग्राम रायपुर अलईपुर थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर के पास से पुलिस ने फैक्ट्री मेड 12 बने व दस अधबने असलहा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी काफी शातिर बदमाश है और इसके खिलाफ सीतापुर व बाराबंकी जिले के विभिन्न थानों में पहले से ही कई गंभीर मामलों के 13 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि विधानसभा चुनाव में अवैध असलहों की काफी मांग की जा रही है, जिसको लेकर वह यह असहले तैयार कर बाराबंकी में विभिन्न जगहों पर बेचने की तैयारी कर रहा था। आरोपी का कहना है कि वह सीतापुर, बाराबंकी, लखनऊ, लखीमपुर समेत कई जनपदों में अवैध असलहों की सप्लाई करने काम करता है।

इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में शामिल एसओ जहांगीराबाद विजय सिंह, क्राइम ब्रांच के एसआई रत्नेश सिंह, शमीम अख्तर, रामनयन, परशुराम ओझा, सुरेंद्र नरायन सिंह, विनय उपाध्याय, रमेश उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह, सर्वेश कुमार, साजिद खां, इदरीश खां, रंजीत सिंह, रामदुलारे यादव आदि पुलिस टीम को एसपी ने पांच हजार का पुरस्कार दिया है। 


जिले में गहरी हो गईं असलहा तस्करों की जड़ें
विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में असलहा तस्करों ने भी अपनी पैठ बढ़ा दी है। बीते एक माह के अंतराल में कोठी व जहांगीराबाद इलाके में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध असलहा व असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। लेकिन इसके बावजूद भी इस कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed