{"_id":"587a68e14f1c1b7840baa57d","slug":"hree-killed-in-road-accidents-two-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के देवा, सफदरगंज और मसौली क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे में घायल महिला व युवक का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बताया जाता है।
पहला हादसा शुक्रवार की देर रात देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर खजूरगंाव के रहने वाले राधेलाल(45) पुत्र सीताराम अपनी बेटी लक्ष्मी (23) व गांव के ही राकेश (30) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
तभी देवा के समीप सड़क पर निकले एक वनरोज से इनकी बाइक टकरा गई। इस दौरान तीनों लोग बाइक से गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के ग्रामीणों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर राधेलाल की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मी व राकेश की हालत नाजुक होने के चलते लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के समय यह बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। वहीं दूसरा हादसा मसौली थाना क्षेत्र में हुआ जहां पर शुक्रवार की देर रात पैदल अपने घर जा रहे लवकुश कुमार (38) पुत्र भभूति प्रसाद निवासी लोहारनपुरवा थाना मसौली को बहराइच मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लवकुश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। जहां क्षेत्र के मुश्काबाद चौराहे पर अपने दामाद योगेश अवस्थी के साथ शनिवार को बाइक से वासुदेव पांडेय (78) रिश्तेदारी जा रहे थे।
तभी चौराहे के पास वासुदेव पांडेय बाइक से नीचे उतरकर पास ही दुकानदार से रास्ता पूछने के लिए जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं हादसा करने वाला बाइक सवार मौके से भाग निकला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।