{"_id":"5a11c7514f1c1b6a678bcaf0","slug":"girlfriend-s-house-shot-dead-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के घर युवक को मारी गोली, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के घर युवक को मारी गोली, मौत
बाराबंकी
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौके का जायजा लेते एसपी अनिल कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की आवास विकास कॉलोनी में शनिवार की देर रात एक युवक की प्रेमिका के घर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार की देर रात युवक प्रेमिका को मिलने के लिए उसके घर गया था जहां पर उसे गोली मार दी गई।
जब तक युवक को जिला अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका उसकी मां व भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। वारदात के बाद एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके का जायजा लिया।
जैदपुर थानाक्षेत्र के बुधईशाह गांव निवासी शोएब उर्फ मुन्ना(23) पुत्र बदरुदुज्जा शहर के आवास विकास कॉलोनी में अपनी मां रूकसाना बानो के साथ रहता था। देर रात शुएब की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कोतवाल दिनेश सिंह के मुताबिक आवास विकास की रहने वाली युवती गरिमा सिंह व शोएब के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
शोएब गरिमा से मिलने उसके घर गया था जहां उसे गोली मार दी गई। युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका गरिमा सिंह उसकी मां उमा सिंह व भाई विशाल ठाकुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
वारदात के बाद मौके पर एसपी अनिल कुमार सिंह, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ सिटी आरएन सिंह, कोतवाल दिनेश सिंह ने मौके जाकर जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया है लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं किया जा रहा।