फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   girl raped and murder

बालिका से दुराचार के बाद हत्या

Thu, 23 Jun 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 23 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
girl raped and murder
रेप - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम को घर के बाहर खेलने के दौरान लापता हुई आठ वर्षीय दलित बालिका के साथ दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। बालिका का शव अस्तव्यस्त हालत में नाले से बरामद हुआ है। शव की हालत देख पुलिस ने दुराचार की आशंका से इनकार नहीं किया है। 
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे के निवासी एक व्यक्ति की 8 वर्षीय पुत्री का शव बड़े नाले में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार शाम बकरी चरा रहे बच्चों ने शव देखा और बस्ती में आकर सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बालिका के खोने का किया गया था एलान 
बुधवार को शाम 5 बजे बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसकी मां घर मे खाना बना रही थी। कुछ देर बाद अचानक बच्ची बाहर खेलते खलते लापता हो गई। खाना बनाने के बाद मां ने बच्ची को बाहर देखा तो बच्ची लापता थी। इसके बाद परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मोहल्ले के सभासद ने लड़की के खो जाने का एलान भी कराया था और मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। लेकिन बालिका का पता नहीं लग सका । 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुराचार के बाद गला दबाकर की गई हत्या
आठ वर्षीय बालिका का शव नाले में अस्तव्यस्त अवस्था में पड़ा मिला है। बच्ची के गले में दुपट्टा कसा हुआ है जिससे साफ है कि बालिका की हत्या गला दबाकर की गई है। बालिका के शव की हालत देखने के बाद मोहल्ले वालों का कहना था कि उसके साथ दुराचार हुआ है। बालिका के नाजुक अंगों पर चोट के निशान थे। जो दुराचार होने की पुष्टि कर रहे थे। पुलिस ने भी रेप की आशंका से इनकार नहीं किया लेकिन उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा।

आठ वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। बालिका के साथ दुराचार होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के साथ ही आरोपी का पता लगाया जा रहा है। 

अशोक कुमार, थानाध्यक्ष जैदपुर

चार साल पहले देवा इलाके में भी हुई थी वारदात
बीते चार साल पहले देवा कोतवाली क्षेत्र मेें भी अलग अलग गांवों की रहने वाली लगातार तीन बालिकाओं के साथ रेप करने के बाद हत्या करने के मामले सामने आए थे। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। इनमें से दो घटना के आरोपियों को कोर्ट से फांसी की सजा भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed