फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gas tanker overturned on the highway, the disclosure from leakage

हाईवे पर पलटा गैस टैंकर, रिसाव से हड़कंप

Thu, 10 Nov 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 10 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturned on the highway, the disclosure from leakage
हाईवे पर एलपीजी गैस टैंकर पलटा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर एलपीजी टैंकर के पलटने से महिला डॉक्टर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गैस रिसाव होने से करीब एक किलोमीटर के एरिया में गैस की धुंध छा गई, जिससे आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वहीं हाईवे के दोनों ओर कई किलोमीटर तक करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। एक ठेले वाले को बचाने के चक्कर में इंडेन कंपनी का एलपीजी गैस टैंकर सामने से आ रही एक बोलेरो व एक सफारी कार से टकराकर  पलट गया।
विज्ञापन


इस दौरान आग लगने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड के वाहन पर सवार कर्मी मौके पर पहुंच गए। बचाव कार्य के लिए इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट से आई टीम ने करीब शाम साढ़े 7:00 बजे किसी तरह रिसाव बंद किया। वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों को सतर्क किया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे लखनऊ से फैजाबाद की ओर जा रहे इंडेन गैस कंपनी के टैंकर के सामने शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के समीप अचानक एक ठेले वाला आ गया। ठेले वाले को बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा, इस दौरान हाईवे पर आ रही एक सफारी कार व एक बोलेरो भी टैंकर से टकरा गई और टैंकर हाईवे पर ही पलट गया। इस हादसे में सफारी सवार हिंद मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही डॉ. शाहनूर खातून और चालक शिव कुमार सोनी समेत पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन का निजी अस्पताल और दो जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला डॉक्टर की हालत गंभीर है।  वहीं हाईवे पर टैंकर पलटने के चलते दोनोें ओर आवागमन बंद करा दिया गया है जिससे के चलते जाम में फंसे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम में लखनऊ इलाज के लिए जा रहे कई मरीज फंस गए तो स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शाम को 9 बजे काफी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया।

एक किलोमीटर तक फैली एलपीजी गैस 
हाईवे पर इंडेन गैस का टैंकर पलटने के बाद उसमें हुए लीकेज के चलते एलपीजी गैस काफी तेज रफ्तार में निकलने लगी। टैंकर से गैस निकलता देख लोगों में अफरातफरी मच गई और आग लगने की भी अफवाह फैलने लगी। हालांकि इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने हाईवे पर दोनों ओर आवागमन बंद कराकर लोगों को शांत कराया। टैंकर से निकले वाली गैस की गंध आसपास इलाके में करीब एक किलोमीटर तक फैली हुई है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीएफओ आरके तिवारी के नेतृत्व में करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड वाहनों के साथ कर्मचारी मौके पर मुस्तैद हैं। आसपास के गांव के लोगों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है। कहा कि जिस स्थान पर गैस की गंध ज्यादा लगे वहां आग न जलाएं और सूचना तुरंत पुलिस को दें।

लखनऊ से लेकर बाराबंकी तक लगा जाम
हाईवे पर गैस टैंकर पलटने से प्रदेश की लखनऊ के चिनहटसे लेकर बाराबंकी शहर तक जाम लगा हुआ है। क्षेत्र में पड़ने वाले कालेज व स्कूलों में छुट्टी होने के बाद यहां से आने जाने वाले छात्र छात्राएं भी जाम मेें फंसकर काफी परेशान रहे। फैजाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को दो जगह डायवर्जन कर लखनऊ की तरफ भेजा गया।

वहीं लखनऊ से आने वाले वाहनों को देवा की तरफ मोड़कर बाराबंकी निकाला गया। पुलिस अधिकारियों की मानें तो देर रात तक हाईवे से जाम हटने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। जब तक टैंकर से गैस निकल नहीं जाएगी तब हाईवे पर आवागमन न शुरू किए जाने की बात अफसर कर रहे है। जाम में कई मरीज भी फंसे रहे।


पुलिस ने लोगों को किया सतर्क
हाईवे पर गैस टैंकर पलटने के चलते हुए हादसे के बाद मौके पर एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी श्रीपाल यादव, एसडीएम सदर डीपी यादव, आरआई बालकृष्ण यादव समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी हाईवे पर आने जाने वाले लोगोें को समझाने के साथ ही सभी को टैंकर से दूर रहने की हिदायत देते नजर आए। कप्तान ने कहा कि अभी गांवों को खाली कराने जैसी स्थित नहीं है। हालात पर बराबर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed