{"_id":"5af091d84f1c1bea118b5beb","slug":"gas-cylinder-leakage-causes-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार दुकानें राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर लीकेज से लगी आग, चार दुकानें राख
Amarujala Bureau
Updated Mon, 07 May 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडर लीकेज से नुमाइश मैदान में एक होटल में लगी आग की चपेट में आकर आसपास की चार दुकानों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान दूसरी दुकान में रखा एक घरेलू सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। इससे आग और बेकाबू हो गई। स्थिति विस्फोटक होते देख लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
कस्बा देवा से सटे महोत्सव परिसर में स्थित दादा मियां की मजार के पास जहीर का होटल है। सोमवार की दोपहर जहीर के होटल पर गैस सिलेंडर के पाइप में लीकेज से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। इसी दौरान एक दुकान में इस्तेमाल में लाया जाने वाला घरेलू गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर फट गया। इससे आग ने भीषण रूप ले लिया। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन देखते ही देखते आग ने पड़ोस में स्थित इस्लामुद्दीन की पान की गुमटी और बाबा के होटल सहित एक अन्य दुकान में रखा सामान जला कर राख कर दिया।
विज्ञापन
आग लगने के दौरान देवा-फतेहपुर रोड पर अफरातफरी मची रही। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने किसी तरह लोगों को आग से दूर रखा। कुछ समय बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड से दुकानों में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया है। एसएसआई सुनील सिंह ने बताया की आग लगने से चार दुकान का सामान जलकर राख हो गया है लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ।
विज्ञापन