{"_id":"57ec07c84f1c1ba874573e80","slug":"funeral-of-the-young-man-in-tears","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने अर्पित की श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले में तैनात सीआरपीएफ के हवलदार राजकिशोर को उनके पैतृक गांव घुंघटेर थाना क्षेत्र के महोलिया में बुधवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सांसद प्रियंका सिंह रावत और मंत्री फरीद किदवई ने भी जवान के परिवार से मुलाकात और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान तमाम गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के महोलिया गांव निवासी राजकिशोर (34) पुत्र स्व. रामऔतार सीआरएपीएफ के 92वीं बटालियन में हवलदार थे। वह जम्मू-कश्मीर सोपोर में पाकिस्तान सीमा पर ऊंचाई वाली पोस्ट पर तैनात थे। राजकिशोर की सोमवार को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव महोलिया में लोग शोकाकुल हो उठे। घर में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने बताया कि राजकिशोर के घर में पत्नी सुशीला देवी व पुत्र आदर्श (8) व पुत्री अर्पिता (5) हैं। बुधवार को राजकिशोर को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत और प्राविधिक शिक्षा मंत्री फरीद किदवई भी जवान के घर पहुंचे और परिवारीजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
इस मौके पर एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम सुनील कुमार, राजेश वर्मा, विजय शुक्ल, शफी आजाद, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर गुप्ता, सचिन मौर्य, नागेशवर व राजेश कुमार समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।