फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fsdia officer received threats

एफएसडीए अधिकारी को मिली धमकी

Wed, 01 Jul 2015 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 01 Jul 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। लखनऊ की फर्म वाहिद बिरयानी के खिलाफ कार्रवाई करने और मालिक से माफी न मांगने पर एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी को बुधवार को उनके मोबाइल फोन पर निपट लेने की धमकी दी गई है। दोपहर सवा एक बजे के आसपास फोन से मिली धमकी के बाद विभागीय अधिकारी सकते में आ गए। पूरे मामले की लिखित शिकायत एफएसडीए के अधिकारियों ने जिलाधिकारी से की है।

शासन से मिले निर्देश पर एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी वीके पांडेय के निर्देश पर एफएसडीए की टीम ने 17 अक्टूबर 2014 को देवा मेले से वाहिद बिरयानी के होटल से नमूना भरकर जांच के लिए भेजा था। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका कड़ा विरोध भी किया था। इसके बाद भी टीम के अधिकारियों ने नमूना भरकर जांच के लिए भेज दिया था। जांच रिपोर्ट में बिरयानी में प्रयोग किए जाने वाले कलर में घातक तत्वों के मिलावट की पुष्टि हुई थी जिस पर वाहिद बिरयानी के संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने मई 2015 में अदालत में वाद दायर कराया था। बुधवार को वीके पांडेय अपने कार्यालय में मौजूद विभागीय कार्य निपटा रहे थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब सवा एक बजे मेरे मोबाइल नंबर (9450760138) पर मोबाइल नंबर (07784802346) से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम बलबीर बताया और धमकी देते हुए कहा कि वाहिद बिरयानी के खिलाफ कार्रवाई करके अच्छा नहीं किया है। इससे आपका किसी भी प्रकार की क्षति हो सकती है। वाहिद बिरयानी के मालिक से माफी मांग लीजिए और मुकदमा वापस ले लीजिए। फोन करने वाले ने उनके घर का पता भी पूछा, लेकिन उन्होंने घर का पता नहीं बताया। इस फोन के बाद विभागीय अधिकारी पूरी तरह से सकते में आ गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने शाम को जिलाधिकारी से मिलकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।

विज्ञापन

एफएसडीए के अभीहित अधिकारी को फोन पर धमकी दिए जाने का मामला संज्ञान में आया है जो कि एक गंभीर विषय है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक को जांच करा धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए कहा गया है। पूरे प्रकरण पर बराबर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed