{"_id":"6046d2d58da17bfec64673300f1e1ea4","slug":"from-the-account-of-the-woman-carried-a-quarter-million-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने महिला के खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठग ने महिला के खाते से उड़ाए सवा लाख रुपये
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
साइबर जालसाजों ने शनिवार को वैसनपुरवा गांव की एक महिला के खाते से 1 लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज करायी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के वैसनपुरवा मजरे धरौली निवासी सुषमा देवी ने बताया कि उनके पति राजेन्द्र कुमार की मौत गत एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो गयी थी। जिसके क्लेम का पैसा सुषमा को मिला था जो उसने स्टेट बैंक रामसनेहीघाट में जमा कर दिया था। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे उसके मोबाइल पर मोबाइल नम्बर 7546055137 से फोन आया कि मै स्टेट बैंक से मैनेजर बोल रहा तुम्हारा एटीएम रिनीवल करना है अपने एटीएम का नम्बर बताओ महिला ने कार्ड पर दर्ज नम्बरों को बता दिया उसके थोड़ी देर बाद मोबाइल पर एक मैसेज आया और कथित मैनेजर ने फिर फोन करके मोबाइल पर आये मैसेज के कोड को मांगा जिसे भी महिला ने दे दिया।
शनिवार को अचानक उसके मोबाइल सुबह 6 बजे मैसेज आया कि उसके खाते से 1 लाख 32 हजार 100 रुपये निकल गये। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जे एल सोनकर ने कहा कि जानकारी मिली है साइबर क्राइम का मामला है जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।