{"_id":"58f114de4f1c1b042bcf5210","slug":"friend-s-murder-with-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों ने साथी को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों ने साथी को पीटकर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल गांव में दोस्तों ने घर से बुलाकर ले गए साथी की पिटाई कर बेहोशी की हालत में घर पर छोड़ गए। घर से अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। मामले के पीछे परिवारीजन पैसों का लेनदेन बता रहे हैं।
मृतक के भाई ने तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल गांव निवासी संजय कुमार कनौजिया (36) पुत्र छोटकन्ना को सुबह करीब दस बजे गांव का ही विनोद गुप्ता अपने साथ बाइक से लेकर कहीं गया था।
अपराह्न करीब तीन बजे उसे अधमरे हालत में उसी के घर के दरवाजे पर छोड़कर विनोद अपने साथी के साथ भाग गया। आसपास के लोगों ने देखा तो मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई। पुत्री नेहा व उसकी पत्नी रीता ने देखा तो सिर पर चोट के निशान व नाक-कान से खून निकल रहा था।
विज्ञापन
परिवारीजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई संदीप ने बताया कि संजय ने दो साल पहले अपनी जमीन बेच दी थी। गांव के ही विनोद गुप्ता ने भाई से पैैसे के लिए दोस्ती की और फिर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिया।
इतना ही नहीं विनोद ने अपने भाई मनोज को 80 हजार व संतोष को 20 हजार रुपये दिलाए थे। जब संजय रुपये मांगता तो आनाकानी कर बात टाल देते। पैसा वापस न करना पड़े इसके लिए उसकी हत्या कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में तीनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी है।