फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four years girl raped, serious

सोई मासूम को गोद में लेने  पर भी नहीं जागा जमीर

Thu, 21 Jun 2018 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 21 Jun 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four years girl raped, serious
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

घर के बाहर गहरी नींद में बहन के साथ सोई मासूम को गोद में उठाकर हैवानियत के लिए ले जाते समय चार बच्चों के बाप गणेश का जमीर नही जागा। इस वारादात के बाद ग्रामीणों में आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है।       

विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि आरोपी 32 वर्षीय शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। मगर, शायद उसे रिश्ते की अहमियत का पता ही नहीं था। तभी तो दिव्यांग मासूम को गोद में उठाकर जे जाने से लेकर घिनौनी हरकत करने तक खुद के पिता होने का एहसास नहीं हुआ। वहीं जिस मासूम के साथ उसने घिनौनी हरकत की हदें पार की, उसी के पिता के सहयोग की बदौलत उसका दूध का धंधा चल रहा था। मगर, इसका भी उसे ख्याल न रहा।
विज्ञापन


विदित हो कि मां की गोद में खेलने की उम्र में मासूम की सिर से मां का हाथ उठ गया। ग्रामीणों की मानें तो आरोपी दूध का कारोबार करने के सिलसिले में अक्सर गांव आता था। म्रगर, गांव में उसे दूध नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में उसकी दोस्ती पीड़िता के पिता से हो गई तो उसने ग्रामीणों से बातचीत कर गणेश को दूध देने को तैयार किया। उसके बाद गणेश उसे फूफा कहने लगा। यही वजह रही कि घटना से पूर्व बुधवार की शाम गणेश जब उसके घर आया तो पिता उसके सहारे अपनी दो मासूम बालिकाओं को छोड़कर चला गया। ऐसे में उसे अकेला देखकर किसी को उस पर शक नहीं हुआ। दोनों में ऐसी दोस्ती थी कि पीड़िता के पिता ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि गणेश ऐसा करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed