ताला तोड़ चार लाख नगद ले उड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की सुबह कमरे में बिखरा सामान देख कर परिवारीजनों को चोरी की जानकारी हुई। जिस सूटकेस में रुपया रखा था वह गांव के बाहर खेत में मिला। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।
देवा कोतवाली के ग्राम जमुवासी निवासी मोहम्मद सलीम अपने परिवार के साथ कमरों में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार की रात चोर घर के बाहर बनी दीवार के सहारे छत से होकर घर के अंदर दाखिल हो गए।
चोर एक कमरे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। कमरे के अंदर रखे बक्से का ताला तोड़ चोर उसमें रखा रुपयों से भरा सूटकेस लेकर भाग गए। शुक्रवार की सुबह परिवारीजनों के उठने पर दरवाजे व बक्से का टूटा ताला और बिखरा सामान देख चोरी की जानकारी हुई।
छानबीन के बाद सूटकेस गांव के बाहर खेत में मिला। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित मो. सलीम ने बताया कि सूटकेस में चार लाख रुपये की नगदी थी। कहा कि चोरों ने अन्य किसी चीज को हाथ नहीं लगाया है।
उन्होंने कहा कि कमरे में चार बक्से थे लेकिन चोरों ने उसी बक्से का ताला तोड़ा जिसमें रुपये से भरा सूटकेस रखा हुआ था। सलीम को शक है कि चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी कि रुपये किस बक्सा में रखे थे।