{"_id":"575b08814f1c1b1f349c69d1","slug":"four-injured-in-clash-over-water-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब के विवाद को लेकर मारपीट चार लोग जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब के विवाद को लेकर मारपीट चार लोग जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब के विवाद को लेकर बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष के देवर ने करीब दो दर्जन साथियों के साथ मंझपुरवा निवासी सुरेश यादव के घर हमला बोल दिया। सुरेश यादव का आरोप है कि शुक्रवार की देर शाम बंकी नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह के देवर अमरजीत ने अपने साथियों कल्लू, श्यामू समेत करीब दो दर्जन साथियोें के साथ घर पर हमला बोल दिया। और घर में घुसकर पुत्री रूबी यादव (17), सोनू यादव (18) व पत्नी रेश्मा (40) की लाठी डंडो से पिटाई कर दी। बचाने दौड़े सुरेश यादव की भी जमकर पिटाई कर दी।
पिटाई कर तालाब के विवाद से दूर रहने की धमकी देते हुए चले गए। मामले की जानकारी पर पहुंचे सभासद अजीत झा, बैजनाथ, संतोष, राम नरेश ने चारों घायलों को घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चारों घायलों को भर्ती कर लिया गया। रूबी और सोनू अचेत अवस्था में हैं। रेश्मा और सुरेश के शरीर में कई जगह चोटें आई है जिनका उपचार चल रहा है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि घायलोें का चिकित्सीय परीक्षण व उपचार कराया जा रहा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है जांच पड़ताल चल रही है।