{"_id":"5a54fee14f1c1b216f8b4caf","slug":"four-die-in-accident-during-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा बना काल, सड़क हादसों में गई 4 की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरा बना काल, सड़क हादसों में गई 4 की जान
Amarujala Bureau
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे के चलते जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को गोरखपुर से झांसी जा रहा एक कंटेनर कोटवा सड़क के पास डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में देवरिया जनपद के रामपुर निवासी अजीम खां की मौत हो गई। कोहरे से हादसे की जानकारी पर पहुंचे कोतवाल बृजेश पाण्डेय ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजवाया दिया है।
विज्ञापन
दूसरा हादसा सोमवार की देररात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चंदौली गांव के पास हुआ यहां पर बाइक से जा रहे भूपेंद्र (22) निवासी ग्राम सिपहिया देवा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र मेें गाल्हामऊ गांव के पास हुआ। यहां डंफर की पहिया से मंगलवार की सुबह गिट्टी निकाल रहे खलासी विमल (22) निवासी ग्राम रायपुर कोतवाली घाटमपुर जिला कानपुर को कोहरे के बीच एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हाईवे पर अधेड़ के शव को रौंदते रहे वाहन
उधौली (बाराबंकी)। थाना सफदरगंज के बघौरा के पास मंगलवार की सुबह एक क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हाईवे पर पड़े शव पर कई वाहन गुजरने से उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस इसे हादसा होने की बात कह रही है। एसआई अनूप कुमार यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई है।
विज्ञापन