{"_id":"57279a6b4f1c1bf8325cd10f","slug":"found-in-objectionable-condition-sp-leader-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक हालत में मिला सपा नेता का हत्या आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक हालत में मिला सपा नेता का हत्या आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चर्चित रहे सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड के एक आरोपी को उसी के घर में पुलिस ने दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन दो युवक व युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत मेें कोतवाली ले जाया गया है। सपा नेता के हत्या आरोपी ने मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी।
जनवरी 2014 मेें हुए बंकी के रहने वाले सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड के एक आरोपी का एक मकान शहर के कंपनीबाग व एक मकान देवा मार्ग स्थित श्रीनगर मोहल्ले में बना है। श्रीनगर के लोगों ने सोमवार को पुलिस को सूचना देकर बताया कि यहां एक मकान में आए दिन कई युवक व युवती आकर रंगरेलिया मनाते हैं जिसका मोहल्लेवासियों पर खराब असर पड़ रहा है।
सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरिराम यादव ने पुलिस बल के साथ उस मकान में छापेमारी की तो पुलिस को वहां दो युवक व दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने जब इन सभी से पूछताछ की तो पता लगा कि इनमें से एक युवक सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड का आरोपी है और इस समय जमानत पर बाहर घूम रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक-युवतियों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद सभी को कोतवाली ले जाया गया। चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी के परिवारीजनों को बुलाया गया है उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।