फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Flown 82 thousand from the account of two women

शिक्षिका समेत दो महिलाओं के खाते से उड़ाए 82 हजार

Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 21 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली व फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में जालसाजों ने शिक्षिका समेत दो महिलाओं के खातों से 82 हजार रुपए पार कर दिए। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में बस अड्डे के समीप की रहने वाली सीमा वर्मा पत्नी अशोक वर्मा कोठी स्थित एक कॉलेज में शिक्षिका हैं। सोमवार को जब सीमा शहर स्थित सिंडीकेट बैंक पहुंची तो उन्हें पता लगा कि उनके खाते से 50 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया है।
विज्ञापन


जब बैंक कर्मियों ने शिक्षिका से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को उनके पास एक फोन आया था जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए बैंक खाता नंबर व एटीएम पिन कोड पूछा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद शिक्षिका को बैंक कर्मियों ने बताया कि उनके खाते से जालसाजों ने 50 हजार निकाल लिए है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाल बीपी यादव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई होगी।

वहीं फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले की रहने वाली साफिया पत्नी रफीक  ने बताया कि बीते बुधवार को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को यूनियन  बैंक का अधिकारी बताया। इसके बाद जालसाज ने महिला से बैंक खाता नंबर, एटीएम व उसका कोड नंबर पूछ लिया।


जब पीड़िता बैंक पहुंची तो उसको पता लगा कि उसके खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। जिसके बाद पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में कोतवाल विकास पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed