फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   five vehicle Collision in Fog

कोहरे में भिड़े पांच वाहन

Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
इस हादसे में मिर्जापुर के एसपी व फैजाबाद के एडीएम की गाड़ी समेत पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाल सीएचसी बनीकोडर में उपचार कराया।
विज्ञापन


हादसे में एडीएम फैजाबाद व मिर्जापुर के एसपी की पत्नी बाल बाल बच गईं। यह भिड़ंत रामसनेहीघाट क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर दुलहदेपुर मोड़ के पास सोमवार सुबह हुई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक पहले हाफ डाला भिड़ा फिर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकराते चले गए। फैजाबाद के एडीएम वीरेंद्र पांडेय निजी टाटा सफारी (यूपी32डीएक्स-8509) लखनऊ से फैजाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पीछे ही मिर्जापुर के एसपी अरविंद सेन की पत्नी प्रियंका यादव टोयोटा इटियोस  (यूपी32एफबी-0937) में सवार थीं। वह फैजाबाद में आयोजित मीटिंग के लिए जा रही थीं।

एडीएम की गाड़ी के आगे चल रहे हाफ डाला के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिसके पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन एक के बाद एक भिड़ गए। वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर जाम लग गया। 

हालांकि इस हादसे में एडीएम व एसपी की पत्नी और दोनों गाड़ियों के चालकों को बहुत मामूल चोट आई है। सूचना पर कोतवाली रामसनेहीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और चारों लोगों को सीएचसी ले गई।


करीब डेढ़ घंटे बाद दूसरी गाड़ियों के आने पर एडीएम और कप्तान की पत्नी रवाना हो गए। दुर्घटना के चलते करीब एक घंटे तक हाईवे का यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed