फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five PRV workers were sleeping, line spot

सोते मिले पांच पीआरवी कर्मी, लाइन हाजिर

Mon, 06 Feb 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 06 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five PRV workers were sleeping, line spot
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान।
पुलिस की यूपी 100 टीम में तैनात कर्मी लापरवाही बरत रहे है। एसपी द्वारा गठित टीम ने जब रविवार की रात जिले में कई जगहों पर चेकिंग की तो यूपी 100 पीआरवी पर तैनात पांच पुलिसकर्मी सोते मिले, जिन्हें एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर संबंधित पुलिसकर्मी व स्थानीय थानेदार के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी कप्तान ने दी है। 
विज्ञापन


एसपी वैभव कृष्ण ने यूपी 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता परखने के लिए अधिकारियों की टीम गठित कर चेकिंग के निर्देश दिए थे। रविवार रात हुई चेकिंग में पीआरवी 1712 थाना कोठी के सिपाही रामभद्र यादव, बदोसराय में पीआरवी1710 पर तैनात सिपाही जगतपाल सिंह, दरियाबाद थाना क्षेत्र में पीआरवी 1693 पर तैनात राणा प्रताप सिंह व असंद्रा थाने में पीआरवी 1701 पर तैनात बैजनाथ व दीनबंधु यादव सोते हुए मिले। जिसके बाद एसपी ने इनको इस लापरवाही के लिए लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन में रहे सिपाही मसरूर आलम, उद्री प्रसाद यादव तथा आरक्षी जितेंद्र को संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना के बारे मेें यदि थाने पर बताने में शिथिलता बरती गई तो संबंधित एसओ व प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ प्रभारी कठोर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed