फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five houses and a shop theft

पांच घरों व दुकान से आठ लाख की चोरी

Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 31 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five houses and a shop theft
असंद्रा थाने से चंद कदम की दूरी पर सराफा दुकान का शटर तोड़ चोर करीब ढाई लाख रुपये के जेवर उठा ले गए। उधर, जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गुंजौली गांव में एक ही रात में पांच घरों से चोरों ने करीब छह लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मामले की शिकायत थाने पर की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गुंजौली गांव में एक ही रात में पांच घरों से चोरों ने करीब नकदी, जेवर समेत छह लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


गांव के कोटेदार प्रदीप कुमार के घर चोरों ने बीती रात नकब लगाकर डेढ़ क्विंटल मेंथा ऑयल, 10 हजार नकदी समेत 50 हजार रुपये के जेवर उठा ले गए। गांव के ही जयप्रकाश के घर में भी नकब लगाई गई। पीड़ित के घर मे रखे बक्से से सोने-चांदी के करीब एक लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर शैलेंद्र के घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों को कुछ हाथ नहीं लगा। चोरों ने पड़ोसी बृजेश के घर का भी ताला तोड़ दिया। यहां पर चोर अपने साथ बर्तन व जेवर समेत 80 हजार रुपये का माल बटोर ले गए। बृजेश जल निगम में चालक के पद पर तैनात है।

गुरुवार रात वह परिवार के साथ लखनऊ गया हुआ था। गांव के ही नौमीलाल के घर का ताला तोड़ चोर अंदर घुस गए और अलमारी में रखे कपड़े, जेवर समेत करीब 50 हजार का सामान उठा ले गए। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर गांव वालों के होश उड़ गए।

एक ही गांव में पांच चोरियां होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। क्षेत्र के सिपाही रामदुलारे यादव व राजेश सिंह की पुलिसिंग की पोल चोरों ने खोलकर रख दी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों सिपाही रात को कभी गश्त के दौरान गांव की ओर नहीं आते हैं।

रेलवे स्टेशन के पास अपने अड्डे से वापस लौट जाते हैं। इधर, असंद्रा कस्बा निवासी संतोष सोनी की बाजार में जरौली मार्ग पर बर्तन व सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात दुकान के शटर को नीचे से उखाड़ कर चोर दुकान से बर्तन व बिक्री के लिए रखे जेवर चोरी कर ले गए है।

सुबह पीड़ित ने थाने पर शिकायत की है। संतोष ने बताया करीब ढाई लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की मदद से मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय का कहना है कि दुकानदार का ग्राम खाले का पुरवा निवासी बृजेश सिंह से रुपये के लेनदेन का मामला भी चल रहा था जिसके आधार पर उसने बृजेश व मिर्चा का पुरवा निवासी फलऊ पर चोरी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed