फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Father's killer arrested

पिता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2015 11:17 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Oct 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
जमीन के लालच में अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी की मां की तहरीर पर उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



सतरिख क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी शारदा प्रसाद वर्मा (70) शनिवार शाम अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी इकलौते पुत्र रामानंद वर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला करके उनकी हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग निकला था। मृतक की पत्नी दशरथदेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रामानंद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रामानंद को आशंका थी कि उसके पिता अपनी 20 बीघा जमीन व अन्य संपत्ति उसकी बहनों को दे देंगे। इसी के चलते उसने पिता का कत्ल किया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि रविवार सुबह क्षेत्र के नेवली गांव के पास से रामानंद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed