फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Explosion in Illegal crackers factory.

अवैध पटाखा फैक्ट्री में  विस्फोट, महिला गंभीर

Thu, 26 Apr 2018 09:55 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 26 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
Explosion in Illegal crackers factory.
परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला

अवैध रूप से मकान के अंदर पटाखा बना रहे एक घर में हुए विस्फोट से आसपास के लोग दहल गये। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के सहयोग से घर में लगी आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस व एसडीएम ने मौका मुआयना किया। हादसे में घायल हुईं महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी पटाखा कारोबारी व उसका भाई मौके से भाग निकला है। पुलिस ने आरोपी नियाज अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन दुकानों को सीज किया है।    

विज्ञापन


         
मामला सफदरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम महमूदाबाद का है। यहां के निवासी नियाज के घर पर गुरुवार की भोर पटाखा बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में नियाज की पत्नी शकीला बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। पता चला कि घर में रखी बारूद में आग लगने से विस्फोट हुआ जिससे दहशत फैल गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि छत में सुराग हो गया और घर के सभी दरवाजे  व दीवारें चटक गयीं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।                        
विज्ञापन

                       
उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर अजय कुमार द्विवेदी सहित सफदरगंज व मसौली पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। घटना के बाद से नियाज सहित उसके दोनों भाई नियाज व सिराज घर से फरार हो गये है।  एसडीएम का कहना है मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।   वहीं प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज बृजेश सिंह ने बताया कि नियाज अहमद व उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन दुकानों को एसडीएम के आदेश पर सीज किया गया है। ग्राम महमूदाबाद निवासी नियाज अहमद के पास पटाखा बनाने का कोई भी लाइसेंस नही है। पिछली दीपावली को 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक तीन दिनों तक पटाखा बेंचने का लाइसेंस उपजिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त किया था।         
विज्ञापन
विज्ञापन

         

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed