{"_id":"a410a32a05e38a4a3928402d9db7eee6","slug":"ex-home-minister-said-sp-government-the-attack-on-the-deva-scandal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा कांड ः पूर्व गृहमंत्री ने सपा सरकार पर बोला हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवा कांड ः पूर्व गृहमंत्री ने सपा सरकार पर बोला हमला
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हिरासत में लिए गए युवक की पुलिस लाकप में मौत हो जाती है और पुलिस इसे आत्महत्या करार दे रही है। यहां तक परिवारीजनों को शव तक नहीं दिया गया और पुलिस ने जबरिया शव ले जाकर भैंसाकुंड पर जलवा दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगलवार को सांसद पीएल पुनिया के ओबरी स्थित आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
आम आदमी सुरक्षित नहीं है। चोरी, लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं। लोगों की रक्षा करने वाली पुलिस भक्षक बन गई है। कहा कि युवक सुभाष को लाकअप में इतना मारा गया कि वह मर गया।
इसके बाद उसे आत्म्हत्या करार दिया गया। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और मृतक के परिवारीजनों को कम से कम 20 लाख रुपया मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद एपी गौतम, सरजू शर्मा, प्रदेश सचिव दीपक सिंह रैकवार, इरफान कुरैशी, विजयपाल गौतम, केसी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।