{"_id":"56f57cb04f1c1bd101f14db1","slug":"equipment-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबलेट फार्म से एक लाख के उपकरण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निबलेट फार्म से एक लाख के उपकरण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
निबलेट फार्म में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट से गुरुवार को शटर का ताला तोड़ उसके अंदर रखे करीब एक लाख रुपये के उपचार चोरी हो गए।
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीराबाद स्थानीय थाना परिसर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित निबलेट फार्म में निर्माणाधीन बायोगैस प्लांट से गुरुवार को शटर का ताला तोड़ उसके अंदर रखे करीब एक लाख रुपये के उपचार चोरी हो गए। दूसरे दिन चौकीदार को मामले की जानकारी हुई तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस घटना के दूसरे दिन भी जांच करने मौके तक नहीं पहुंची।
जहांगीराबाद थाना से सटा हुआ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट निबलेट फार्म में बायोगैस प्लांट निर्माणाधीन है। इस बायोगैस का निर्माण निबलेट फार्म के लिए विद्युत उत्पादन करने के लिए किया जा रहा है। प्लांट में लाखों रुपये के उपकरण लगे हुए थे जिसे गुरुवार रात चोर शटर का ताला तोड़ चुरा ले गए।
प्लांट का निर्माण लखनऊ की डीयू कंपनी करा रही है जिसकी सुरक्षा के लिए कानपुर निवासी संजय पुत्र रामप्रसाद चौकीदार की तैनाती है। चौकीदार ने बताया कि होली के अवसर पर परिसर के सभी लोग छुट्टी लेकर घर चले गए थे। फार्म में दो चार लोग ही थे। इसलिए वह प्लांट से कुछ दूरी पर सोया हुआ था।
विज्ञापन
सुबह जब वह किसी काम से प्लांट पर गया तो देखा शटर का ताला टूटा पड़ा है। उसके अंदर रखा एक 19 केजी गैस सिलेंडर, एक वाल्व, गिलेंडर, कटर, बैट्री, प्रेशर मशीन, ड्रिल मशीन, दो टूल्स बाक्स करीब एक लाख कीमत के उपकरण गायब थे।
बृहस्पतिवार को चौकीदार ने मामले की तहरीर थाने में दी। उसके बाद भी पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची। एसओ सदानंद का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है। होली में सिपाहियों की ड्यूटी क्षेत्र में होने की वजह से जांच नहीं की जा सकी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।