{"_id":"b95c4c008e738968eac279fd6dc450de","slug":"electoral-violence-in-revenge-and-firing-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश मेें मारपीट व फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश मेें मारपीट व फायरिंग, दो घायल
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट व फायरिंग में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें एक व्यक्ति को गोली के छर्रे लगे हैं हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम परसुरामपुरवा मजरे सरसंडा निवासी लाल जी पुत्र मताली रविवार की शाम को घर के बाहर बैठा था। तभी उधर से गुजरे गांव के ही लालचन्द्र से चुनाव को लेकर छींटाकशी होने लगी। इस दौरान विवाद बढ़ा और दोनों में मारपीट होने लगी। यह देख दोनों पक्षों के समर्थक एकत्र हो गये। कहासुनी के दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस बीच दोनों पक्ष से लोगों ने अवैध तमंचे से एक-एक राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत
फैलाने का प्रयास किया।
फायरिंग से एक पक्ष के लालजी के हाथ में छर्रे लगे वहीं दूसरे पक्ष के लालचन्द्र मारपीट में
गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सूरतगंज भेजा। जहां से दोनों की हालत को गंभीर बताते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक पक्ष से लालचन्द्र के पुत्र राजेश ने सरवन,पप्पू गुलाब, राजकुमार को नामजद किया है वहीं लालजी ने मलखान, राम आधार, मलिक, श्रीचन्द्र ने नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सभी घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। एसओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।