फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Elderly shot dead in land dispute

भूमि विवाद में बुजुर्ग को गोली से उड़ाया

Tue, 12 Jan 2016 11:49 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर के सैदखानपुर गांव में मंगलवार रात बाजार से भतीजे के साथ साइकिल से घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है। हमले में बुजुर्ग का भतीजा बाल-बाल बच गया। घटना के पीछे भूमि विवाद की रंजिश बताई जा रही है। मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के सैदखानपुर गांव के रहने वाले रामसमुझ रावत (58) मंगलवार को अपने भतीजे वीरेंद्र (9) के साथ साइकिल से गांव में ही लगने वाली बाजार गए थे। रात में वहां से लौटते वक्त गांव के बाहर पहले से ही घात लगाए बैठे रमेश, राकेश, सुरेश, रज्जू व दिनेश ने रामसमुझ पर हथगोले से हमला करने के साथ ही तमंचे से फायर झोंक दिया। हमले में गोली लगने से रामसमुझ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनका भतीजा वीरेंद्र पास की झाड़ियों मेें छिप गया, जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


हथगोला के तेज धमाके व फायरिंग की आवाज से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े मगर तब तक हमलावर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक रामसमुझ रावत व हमलावर रमेश, राकेश, सुरेश, रज्जू व दिनेश एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इन सभी के बीच जमीन का विवाद चल रहा है जिसको लेकर जून 2015 में भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी तब पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसी मामले को लेकर मंगलवार को रामसमुझ की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने घटना में  रमेश, राकेश, सुरेश, रज्जू व दिनेश पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत कई धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed