{"_id":"5a32be224f1c1b9e678c1a75","slug":"drunken-people-burnt-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत लोगों ने फूंक दिया घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत लोगों ने फूंक दिया घर
बाराबंकी
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
देवा के मल्लिकापुर गांव में दबंगों द्वारा जलाया गया घर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलिकापुर में बुधवार की देेर रात नशे में धुत लोगों ने एक दलित के घर पर घुसकर वहां मारपीट की और घर में आग लगा दी। इस घटना में घर में रखी हजारों की कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सके है।
मामला देवा कोतवाली क्षेत्र की बिशुनपुर चौकी अंतर्गत मलिकापुर गांव का है। यहां के निवासी श्रवण कुमार गांव के बाहर ग्राम समाज की जमीन पर छप्पर रखकर अपने परिवार के साथ रहता था।
आरोप है कि बुधवार की रात शराब के नशे में धुत गांव के ही शिवशंकर उसका पुत्र सूरज व भतीजा प्रियांशु श्रवण के घर आया और जगह खाली करने की बात कह कर गाली गलौज करने लगा। उस समय श्रवण घर पर नहीं था जबकि उसकी बहन आरती व भाई कमल मौजूद थे। अपशब्दों का विरोध करने पर शिवशंकर आदि ने वहां मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने इसके बाद उसके छप्पर में आग लगा दी। जिससे उसका आशियाना धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान 10 किलो मेंथा ऑयल भी उठा ले जाने व सौर पैनल भी तोड़ने का आरोप लगाया है।
घर में आग लगने के बाद आसपास अफरातफरी का माहौल व्याप्त होने के साथ लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन किसी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवा धनंजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। कहा कि तीन आरोपियों के खिलाफ मारपीट व आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में कई जगह दबिश भी दी जा रही है।
देवा कोतवाली क्षेत्र के मलिकापुर गांव में एक घर जलाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - आरएन सिंह, सीओ सिटी