{"_id":"5c291393bdec22359301eb77","slug":"dharupur-village-still-in-fear","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूपुर में हटाया गया मलबा, ग्रामीणों में दहशत बरकरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारूपुर में हटाया गया मलबा, ग्रामीणों में दहशत बरकरार
Mon, 31 Dec 2018 12:20 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखा फैक्ट्री में फिर हुए विस्फोट के बाद रविवार को भी धारूपुर गांव में जेसीबी से मलबा हटाने का काम जारी रहा। भले ही यहां पुलिस तैनात हो लेकिन गांव के लोगों में दहशत बरकरार है। वहीं मलबे से उठते धुएं को खत्म करने में प्रशासन ने कामयाबी पाई है। वहीं दूसरी ओर नामजद किसी भी आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
धारूपुर में रविवार को मलबा हटाने का काम चलता रहा। छह दिनों से विस्फोट और खौफ के बीच जिंदगी गुजार रहे ग्रामीणों को रविवार को कुछ राहत महसूस हुई। मलबा हट रहा था और लोग घर के आसपास टकटकी लगाए खड़े थे। धमाका भले ही नहीं हुआ, लेकिन लोग इस बात से आश्वस्त दिखे कि अब मलबे से उठता धुंआ बुझ गया है। गांव के प्रेमदीन ने बताया कि आब जाकर थोड़ी दहशत कम हुई है।
विज्ञापन
लोग रिश्तेदारों को फोन कर अब मलबा हटने की बात बताकर स्थिति सामान्य होने वाली है। यहां खेतों में काम करते दिखे जगजीवन , संवारे आदि ने बताया कि हम अभी भी डरे हुए हैं। एक ओर जहां ग्रामीण अपने नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा मांग रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस मामले में नामजद हसीब, सबलू, बब्लू, अइया, शब्बीर व हारून की अभी तक गिरफ्तारी भी नहीं हो सकी है। एसपी डॉ सतीश कुमार का कहना है कि जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन