{"_id":"57643f644f1c1b591811badf","slug":"deer-wounded-by-hunters-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारियों के हमले में हिरन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारियों के हमले में हिरन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
असंद्रा क्षेत्र के बबुरीगांव जंगल में शुक्रवार को शिकारियों के हमले से घायल हिरन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रेंज रामसनेहीघाट में हिरनों का शिकार कर उनकी सींग काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार की सुबह भी शिकारियों ने एक हिरन को घायल कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों को आता देख शिकारी भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने घायल हिरन को स्थानीय पशुचिकित्सालय पहुंचाया।
तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के बबुरी गांव के जंगल में शुक्रवार की सुबह कुछ लोग एक हिरन का शिकार कर रहे थे। तभी कुछ ग्रामीण वहां पर अचानक पहुंच गये। ग्रामीणों को आता देख शिकारी मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने शिकार में घायल हिरन की जानकारी वन विभाग को दी।
इस संबंध में वन दरोगा दिनेश निगम ने बताया कि हिरन की दोनों सींग अंदर से काफी हिल चुके हैं। जिसका उपचार कराया गया है लेकिन यह जानकारी नहीं हो पाई है कि हिरन मारने से घायल हुआ है या फिर किसी से टकराने से। बताते चलें कि क्षेत्र में हिरन को मारने की यह कोई पहली घटना नही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व अभी हाल ही में अलादासपुर चौरी गांव के पास एक हिरन मृत पाया गया था जिसके दोनों सींग गायब थे, गत माह एक हिरन दिलौना मोड के पास मृत पाया गया था तथा उसके भी सींग गायब थे। इस मामले को वन विभाग की टीम ने सड़क दुर्घटना में मौत होना बताया था।